दो चचेरे भाईयों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, एक कि मौत दूसरा गम्भीर रूप से हुआ घायल

27

महराजगंज रायबरेली
घर से बाल कटाने निकले दो चचेरे भाईयों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। सड़क पर पड़े घायलों को राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेन्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहूँचाया जहां पर एक ने दम तोड़ दिया तो वहीं दूसरे को अति गम्भीर देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के पास की है। कचौंदा निवासी अजय तिवारी (छोटू) पुत्र अन्जनी तिवारी (25) अपने चचेरे भाई सर्वेष तिवारी पुत्र राम विलास (23) अपनी बाइक से घर से बाल कटाने को कहकर निकले थे। बरियार पुर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर दोनो को 108 एम्बुलेन्स से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहूँचाया गया। इससे पहले कि चिकित्सक इलाज प्रारम्भ करें अजय तिवारी ने दम तोड़ दिया। वहीं सर्वेश तिवारी की हालत को गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डा0 अनिल भारद्वाज ने बताया कि दोनो ही गम्भीर अवस्था में अस्पताल लाये गये जिसमें से अजय तिवारी ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleदरोगा पर पिटाई का युवक ने लगाया आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर युवक ने करी शिकायत
Next articleअलग अलग मार्ग दुघटनाओं में एक महिला सहित 4 लोग गम्भीर रूप से घायल