अलग अलग मार्ग दुघटनाओं में एक महिला सहित 4 लोग गम्भीर रूप से घायल

23

महराजगंज रायबरेली
दो अलग अलग मार्ग दुघटनाओं में एक महिला सहित 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
मंगलवार देर शाम बाइक सवार कलन्दरगंज निवासी मन्नी पुत्र छेदालाल (30) ने नवोदय विद्यालय मोड़ पर सायकिल सवार रामनरेश पुत्र रामदास(50) एवं उनकी पत्नी निर्मला (50) को टक्कर मार दी जिसके चलते तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। वहीं बुधवार को सुबह शिवगढ़ मोड़ पर जिहवा निवासी सक्षम पुत्र अरविन्द सिंह घर से बाइक पर निकला ही था कि अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleदो चचेरे भाईयों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, एक कि मौत दूसरा गम्भीर रूप से हुआ घायल
Next articleउच्चाधिकारियों को चकमा देने में माहिर महराजगंज कोतवाल को कप्तान ने कर दिया पैदल