पन्द्रह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

32

रायबरेली – जिला महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर विकासखंड डलमऊ और विकासखंड लालगंज के साथ विकासखंड दीन शाह गौरा इकाई की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी डलमऊ को अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया और आंगनबाड़ी कर्मचारी एकता जिंदाबाद हमारी मांगे पूरी करो आदि की नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया।
आज बुधवार को विकासखंड दीन शाह गौरा क्षेत्र में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा डलमऊ तहसील परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार को अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया तथा आंगनबाड़ी एकता जिंदाबाद, हमारी मांगे पूरी करो आदि के नारे लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया, मौके पर मौजूद महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ दीन शाह गौरा इकाई की महामंत्री शीला वर्मा कार्यवाहक महामंत्री मीना सोनकर के साथ ब्लॉक अध्यक्ष दीन शाह गौरा पूनम त्रिवेदी ब्लॉक अध्यक्ष डलमऊ सरोज यादव ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज किरण यादव जिला संगठन मंत्री राम ललित त्रिवेदी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि जहां एक ओर पूरा विश्व राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। इसके बावजूद भी कहीं ना कहीं से महिलाओं की समस्याओं का निराकरण पूर्ण रूप से नहीं हो पाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दिन रात मेहनत करके देश के एक सिपाही की तरह अपना कार्य करती हैं। इसके बावजूद भी उन्हें उनके पारिश्रमिक के आधार पर अधिकार नहीं दिए गए ज्ञापन देने के साथ चेतावनी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा समय रहते मांगों को पूरा नही किया गया तो सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। इस मौके पर संगीता देवी, संपत्ति रामा देवी, चंद्र रानी,मंजू देवी, मीरा आदि के साथ सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

विमल मौर्य रिपोर्ट

Previous articleपत्नी ने दर्ज कराया पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
Next articleस्वास्थ्य कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई