प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

28

नसीराबाद ,रायबरेली-प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने विधान सभा सलोन की धरती में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा सलोन विधानसभा के नसीराबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत धरई चौराहे के पास रविवार को हुआ।
मुख्य अतिथि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सिक्को से तौला गया। उन्हें विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा हल व चुनाव निशान चाभी भेंट की गई।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रसपा कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझें। वर्तमान दौर में आर्थिक मंदी का है,जिससे सर्वाधिक पीड़ित किसान तथा नौजवान हैं। यह दर-दर भटक रहे हैं,वर्तमान सरकार में इन लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी किसानों, शोषितों तथा मजलूमों की पार्टी है। मेरी सरकार आने पर मैं प्रत्येक घर मे एक लड़के व लड़की को नौकरी दूंगा।
वर्तमान सरकार ने अपने एक भी वादे पूरे नही किये है।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव राम सिंह,प्रदेश महा सचिव बीनू शुक्ला, रायबरेली जिला अध्यक्ष आफताब अहमद उर्फ रज्जू खान, उमेश प्रताप यादव,सुभम यादव आदि मौजूद रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleपशुपति सभापति व प्रेमचंद्र बने गणेश इंटर कालेज के निर्विरोध सदस्य बने
Next articleब्रह्मदेव जागरण मंच ने ऋचा ओझा का किया सम्मान