बाइक व ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल

85

महराजगंज रायबरेली
बीती देर शाम नइया नाला पुल के पास महराजगंज से जनई जा रहे एक दुकानदार की ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार भिडण्त हो गयी। जिसमें बाइक सवार को गम्भीर चोटें आयी हैं। वहीं इस जोरदार टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गये। घटना की सूचना पर परिजनों ने उसे जिले के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज जारी है।
बताते चलें कि जनई निवासी अरूण कुमार शर्मा पुत्र गोविन्द प्रसाद महराजगंज में व्यवसाय करते हैं। रविवार देर साम अपनी दुकान बन्द कर अपनी बाइक से जनई स्थित घर जा रहे थे कि पहरावां नइया नाला पुल के पास आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार अरूण भी गम्भीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने आनन फानन में उसे रायबरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। घायल के परिजनों ने बताया कि उसका एक पैर फैक्चर हो गया है और काफी अन्दरूनी चोटे आयी हैं।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleलॉन,होटल में बारात हम मंगाएंगे,रोड पर डीजे बजाएंगे,जाम लगा तो पुलिस को दोषी बनाएंगे
Next articleअज्ञात वाहन ने बाइक सवारो को मारी टक्कर ,बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल