बारिस से कच्चा मकान ढहा दो जख्मी

56

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बीती रात एक कच्चा मकान ढह गया । जिसमें एक महिला सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं मकान ढहने की सूचना तहसील प्रशासन को दी गयी है।

कोतवाली क्षेत्र के पूरे महादेवन मजरे पिन्डारी खुर्द गांव निवासी सुखदेव (40) अपनी पत्नी गायत्री (38) के साथ घर में सो रहे थे वहीं उनके दो बेटे अपनी दादी के साथ घर के बाहर सो रहे थे। लगातार हो रही बारिष के चलते रात में कच्चा मकान गिर गया जिसके चलते दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleक्षेत्राधिकारी ने बलात्कारियों पर करवायी पास्को एक्ट की कार्यवाही
Next articleकस्बे को 20 से 22 घण्टे बिजली आपूर्ति का सरकारी फरमान हवा हवाई