कृष्णा सिंह की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई

29

क्षेत्र के गरीब असहायों को किया गया कम्बल वितरण।

कार्यक्रम के समापन पर पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

एकादशी के शुभमुहूर्त पर मनाई गई पुण्यतिथि

प्रतापगढ़

मान्धाता विकास खण्ड के मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह नवीन के ब्रम्हलीन पिता स्व दिनेश प्रताप सिंह 27 वर्षों तक मान्धाता ब्लाक प्रमुख होकर क्षेत्र की जनता की सेवा की उनकी धर्मपत्नी स्व कृष्णा सिंह की पुण्यतिथि शनिवार एकादशी के शुभमुहूर्त पर क्षेत्र की गरीब , विकलांग, असहाय निरीह महिलाओं व पुरुषों को कम्बल वितरण किया गया, साथ ही उनको भोजन कराकर संतृप्त किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सम्भ्रांत समाजसेवी, भाजपा नेता तथा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह नवीन के मित्र प्रधान व बी डी सी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस मौके पर सयुंक्त निदेशक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ प्रशांत सिंह, कैप्टन वीरेंद्र विक्रम सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल महेंद्र विक्रम सिंह, भाजपा नेता भगवान बख्श सिंह, सूर्य बख्श सिंह, भूपेंद्र बहादुर सिंह, शम्भूनाथ मिश्रा, रविन्द्र प्रताप सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबा अमरनाथ शर्मा, बब्बू पांडेय, डॉ छोटे लाल पटेल, राकेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज की चीफ डॉ अर्चना सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी व प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम के समापन पर पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

27 वर्ष के ब्लाक प्रमुख के कार्यकाल में ब्रम्हलीन स्व डॉ दिनेश प्रताप सिंह की राजनैतिक सफर मे सभी जाति धर्म के लोगो को जो स्नेह मिला है आज की राजनीति में यह दूर दूर तक नजर नही आ रहा है।

विक्रांत सिंह नवीन की माता जी भी साधन सहकारी समिति मान्धाता की अध्यक्ष भी थी उसी दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया था।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

Previous articleपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गर्मजोशी से लालगंज मे हुआ स्वागत
Next articleजिलाधिकारी ने रानीगंज थाना समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की सुनी शिकायतें,