भाजपा सरकार से किसान सबसे ज्यादा परेशान:रामलाल अकेला

81

महराजगंज रायबरेली।समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने विधानसभा के अलग अलग क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में खैराहना, पहरेमऊ, चंदापुर, मऊ, लाही बार्डर, शिवगढ़, महराजगंज, हलोर मोन ग्राम सभा पहुंचे। जहां उन्होंने जनसंपर्क और जनसंवाद किया।
इस दौरान सपा पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि क्षेत्र में भरपूर जनसमर्थन के साथ माताओं बहनों का भरपूर आर्शीवाद हमेशा की तरह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में गली-मुहल्ले से खेत-खलिहानों तक के जनसंपर्क में लोगों का गुस्सा वर्तमान सरकार के विरोध में देखने व सुनने को मिला।
उन्होंने कहा कि सरकार से किसान सबसे ज्यादा परेशान है। जनसंपर्क के दौरान किसानों ने बताया कि सरकार के कागजों में चल रहे गौशाला से हम किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ, सांड और भैंसो से हम लोगों के फसल का नुकसान रोजाना हो रहा है। महंगे बिजली बिल और महंगे रासायनिकउर्वरक से हम किसानों का खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है।इस दौरान पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। और कहा कि भाजपा सरकार गांवों में टूटी फूटी सड़कों और नलियो की मरम्मत भी नहीं करा सकी। जिससे कि क्षेत्रवासी परेशान हैं। ऐसे में भाजपा सरकार की कमियां सभी के सामने उजागर हो गई हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस दौरान जिला सचिव माताफेर सिंह ,विधानसभा अध्यक्ष आलू महाराज ,बाबू चंद्र यादव, अवधेश यादव ,राम लखन यादव ,राजू प्रधान ,अशोक प्रधान ,संत कुमार चौधरी रमेश यादव ,राजकुमार सिंह,द्वारिका सिंह ,शीतला दीन ,रामफेर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleये क्या सरकारी विद्यालय में बच्चो की जगह आवारा मवेशी क्या करने पहुँच गए
Next articleलोकापुर मे अशफाक अहमद का हुआ जनसंपर्क