यातायात माह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखा किया शुभारंभ

55

यातायात माह का शुभारंभ रविवार 1 नवंबर को स्थानीय सुपर मार्केट में यातायात रथ को हरी झंडी दिखाकर समारोह पूर्वक किया गया। समारोह की अध्यक्षता जनपद के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने की ।साथ में विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल जी तथा एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित ,अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव,उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता जी रहे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संदीप जैन ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर डॉ अंजनी चतुर्वेदी व यातायात प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह के दिशा निर्देश में जनपद रायबरेली में पूरे माह यातायात नियमों की जानकारी एवं विशेष अभियान चलाकर जनता को जागरूक किया जाएगा। आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह संयोजक समाजसेवी सरदार अवतार सिंह छाबड़ा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी यातायात माह का शुभारंभ जनपद वासियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा एवं समाजसेवी रघुवीर सिंह छावड़ा ने सभी सम्मानित अतिथियों को बैज लगाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि यह नियम जनता की हिफाजत के लिए बनाए गए हैं। क्षेत्राधिकारी सदर में कहा कि पुलिस को सख्ती करने के लिए नहीं बल्कि जनता को जागरूक करने के रूप में जाना जाए, इसके लिए हर नागरिक को सहयोग करना होगा। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बालमुकुंद मिश्रा, स्काउट गाइड ट्रेनर लक्ष्मी कांत शुक्ला, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राम मोहन श्रीवास्तव, हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संयोजक इमाम अली, जिला योजना समिति की सदस्य सभासद एवं महिला प्रभारी पूनम तिवारी, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह मोगा त्रिलोचन सिंह मोगा बलजीत सिंह हरभजन सिंह छाबड़ा रिंकल सिंह खनूजा स्टॉकी गांधी दलजीत सिंह अरोड़ा अमरीक सिंह अरोड़ा सुरेंद्र सिंह बल्लू इंदरजीत सिंह सलूजा कमल सिंह बग्गा अवतार सिंह मोगा गुरमीत सिंह तनेजा रघुवीर सिंह मोगा चन्नी सिंह गांधी देवेंद्र सिंह खनूजा हीरे लकी तनेजा आदि उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleमोटर जलने पर नगरवासियों पर छाया जल संकट
Next articleभाई चारे का मिशाल बना ईद मिलादुन नवी टिकरा वाली मस्जिद का लंगर