विकास खण्ड परिसर महराजगंज में दूषित पानी पीने को मजबूर ,कर्मचारी फरियादी

71

महराजगंज रायबरेली
विकासखण्ड परिसर में पानी पीने के लिए लगे आरओ प्लांट से निकल रहा दूषित पानी पीने को मजबूर प्रधान,कर्मचारी,फरियादी व अन्य लोग,शिकायत के बावजूद अभी तक सही नही कराया गया। जानकारी के अनुसार पता चला कि महराजगंज नगर पंचायत द्वारा विकासखंड परिसर में लोगों को पानी पीने के लिए आरओ प्लांट लगवाया गया था लेकिन पिछले एक वर्षो से आरओ के न चलने की वजह से सिर्फ सप्लाई का पानी ही आ रहा है। कर्मचारी रामबहादुर,श्रीराम,सुरेश कुमार ने बताया कि हम लोग इस प्लांट से निकल रहे दूषित जल पीने को मजबूर क्योकि आरओ तो चल नही रहा है और जो टँकी रखी हुई है उसका ठक्कन टूटा होने की वजह से बंदर और पक्षियां जल को दूषित कर देते है और वही दूषित जल हम लोग पीने को मजबूर है क्योंकि ब्लाक में जो हैंडपंप लगे हुए हैं वह सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। वही नगर पंचायत में ईओ के न होने पर, लिपिक रामचंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जल्द ही आरओ प्लांट को सही करवा जाएगा।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous article6 दिन बाद भी नही हो सकी नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी की महराजगंज में तैनाती
Next articleऔर जब दौड़ते हुए जिलाधिकारी बच्ची की मदद के लिए आवास से आए बाहर