व्यापार मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष की प्रथम पुण्यतिथि पर बेसहारा लोगो को वितरण किये गए कम्बल

121

रायबरेली-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व कृष्ण गोपाल कसौधन की प्रथम पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा एवं जिला प्रभारी संदीप जैन द्वारा स्थानीय दीप पैलेस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर गरीब बेसहारा 21 लोगों को गर्म कंबल का वितरण किया गया। स्वर्गीय कसौधन के परिवार के संतोष गुप्ता एवं उनके विशेष सहयोगी रहे सुभाष अग्रवाल, पंकज गुप्ता एवं विनीत मल्होत्रा ने कंबल वितरण में सहयोग किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय कृष्ण गोपाल ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष रहते हुए लंबे समय तक व्यापारियों के लिए संघर्ष किया ,उनके योगदान को हम सब हमेशा याद रखेंगे। जिला प्रभारी संदीप जैन एवं जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने कहा कि स्वर्गीय कसौधन ने व्यापारी भाइयों की समस्याओं के लिए वर्षों तक निस्वार्थ सेवाएं की है, वो हमारे दिलों में आज भी जिंदा है। संरक्षक महेंद्र अग्रवाल एवं जिला महिला प्रभारी पूनम तिवारी ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल सदैव स्व कसौधन के परिवार के साथ खड़ा रहेगा। जिला कोषाध्यक्ष चंद प्रकाश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा व राज नारायण अग्रहरी, नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, नगर प्रभारी राजेश अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleआतिशबाजी के बीच हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
Next articleपक्की छत का मलबा गिरने से उसकी चपेट में आये युवक की हुई मौत