शीला सिंह बनी सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष

409

रायबरेली। सपा सरकार में राज्य महिला आयोग की सदस्य रही शीला सिंह को पार्टी के प्रति समर्पण व नेतृत्व कुशलता के कारण उन्हें सपा सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश महिला सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने रायबरेली जनपद की शीला सिंह को मनोनीत किया। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने शीला सिंह को महिला सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रान्तीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उम्मीद जाहिर किया कि शीला सिंह के मनोनयन से समाजवादी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़-चढकर होगी। हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राम सेवक वर्मा, अमर बहादुर सिंह, प्रान्तीय नेता आशीष चैधरी, राजन रस्तोगी, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा शिवमूर्ति सिंह राना, जिलाध्यक्ष युवजन सभा विनोद यादव, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अरूण सिंह मोनू, प्रान्तीय नेता शिवम प्रकाश सोनकर, जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष शशी यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

Previous articleजेसीआई द्वारा जेसी सप्ताह का शुभारम्भ
Next articleमिल एरिया पुलिस के खिलाफ एसपी को सौंपा ज्ञापन