संघर्ष पूर्ण मुकाबले में जयकरन बने प्रधान

196

सलोन रायबरेली

सलोन ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरसिरा में प्रधान पद का उप चुनाव काफ़ी चुनौती पूर्ण रहा। यहाँ प्रधान का चुनाव जयकरन सिंह ने 6 वोट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। मालूम हो कि ग्राम पंचायत सिरसिरा में प्रधान का पद रिक्त था। यहां पर प्रधान की मृत्यु हो जाने के कारण प्रधान का पद रिक्त हो गया था। इसलिये यहाँ पर 3 फरवरी को प्रधान पद का चुनाव सम्पन्न हुआ था। जिसकी गणना आज सुबह 8 बजे से 1:30 बजे तक हुई। इस चुनाव में कुल 1654 वोट पड़े। जिसमें जयकरन सिंह को 807 वोट मिलने पर विजयी घोषित किया गया। वहीं प्रतिद्वंद्वी शिव गोविंद सिंह को 801 मिला । इस चुनाव में कुल 46 वोट अमान्य पड़े। इस चुनाव का रिटर्निंग अधिकारी ए के सिंह को नियुक्त किया गया था।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleजब डीएम ने विकास खण्ड राही की ग्राम पंचायतों का किया औचक स्थलीय निरीक्षण
Next articleवार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन