संघ प्रचारक पर बलात्कर का आरोप

276

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के आचार्य नगर निवासिनी एक महिला ने संघ प्रचारक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार कस्बे के आचार्य नगर निवासिनी एक अल्पसंख्यक वर्ग की महिला ने संघ के प्रचारक व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी निर्लेश पर घर में घुसकर जबरन दुराचार किये जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर दुुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा जा रहा है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Previous articleसपा में सुरक्षित है अल्पसंख्यकों का सम्मान : राम बहादुर
Next articleडीएम ने किया पीएम शहरी आवास कार्यशाला का उद्घाटन