समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

26

महराजगंज रायबरेली।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तमाम सपा नेता महराजगंज गेस्ट हाउस पर एकत्र हुए और ब्लाक अध्यक्ष समर यादव ,युवजन सभा अध्यक्ष अभिषेक यादव ने केक काटा। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शंकर सिंह, रवि यादव,प्रो अवधेश कुमार जियाउल हक, राम कुमार,आसिफ कुरैशी आदि लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए कहां की आज पूरे उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के कार्यकाल को मन से याद कर रही है। प्रधानमंत्री की मन की बातें सुन-सुन कर जनता का मन ऊब चुका है। जनता अखिलेश यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शासन नहीं चला पा रहे हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है। महिला उत्पीड़न चरम पर है। भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा और छात्र निरााश है। किसान हतााश है व अल्पसंख्यक दहशत में है। जनता जुमलेबाज़ी से हार कर अब वास्तविक विकास की ओर देख रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वायदा लिया कि 2022 में हम भाजपा को हराकर जुमले बाज़ों को सत्ता से हटा कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूम-धाम से मनायेंगे।ब्लाक अध्यक्ष समर यादव ने कहा कि गरीब मजदूरों की मदद करने और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कर अखिलेश यादव को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।इस मौके पर रवि यादव, यादव, संजय सिंह,धनमेन्द्र, वीरेन्द्र यादव, अकील अहमद, सहित सेकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पीपल सहित फलदार वृक्ष लगाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी
Next articleरक्तदान संस्थान ने चिकित्सकों के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर करवाया स्वैच्छिक रक्तदान