स्टाम्प लोक अदालत का आयोजन 16 मार्च को

35

रायबरेली-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा है कि आयुक्त स्टाम्प उत्तर प्रदेश प्रयागराज के भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 के अन्तर्गत जनपद रायबरेली में स्टाम्प कलेक्टर न्यायालय में लम्बित स्टाम्प वादो के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के तृतीय शनिवार को स्टाम्प लोक अदालत आयेजित किया जाना है।
जिलाधिकारी ने जनसामान्य एवं वादकारियों से कहा है कि जनपद रायबरेली में स्टाम्प कलेक्टर के न्यायालय जिलाधिकारी व न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) रायबरेली एवं न्यायालय सहायक आयुक्त स्टाम्प रायबरेली के न्यायालय में लम्बित स्टाम्प वादो को निस्तारित कराये जाने हेतु 16 मार्च 2024 को सम्बन्धित न्यायालयों में स्टाम्प लोक अदालत का आयोजन किया जाना नियत है।
जनसामान्य एवं वादकारियों से अपेक्षा है कि 16 मार्च 2024 को सम्बन्धित न्यायालय में आयोजित स्टाम्प अदालत में अपने स्टाम्प वादो का त्वरित निस्तारित कराये तथा इस अवसर का लाभ उठाये।

अनुज मौर्य/विक्रम सिंह रिपोर्ट

Previous articleयुवती को युवति से हुआ ऐसा प्यार, शादी करने के लिए भगा लाई लुधियाना से
Next articleमोदी योगी से बैर नहीं संगम तेरी खैर नहीं सोशल मीडिया पर चल रहा है जमकर विरोध प्रदर्शन