12 साल की युवती ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

213

सलोन,रायबरेली।बूढ़ी नानी की मदद करने पहुंची (12) वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप है।पुलिस ने नाबालिग किशोरी की नानी की तहरीर पर गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के असड़िया मजरे अतरथरिया की रहने वाली एक वृद्ध महिला कुछ दिन पूर्व सनही गांव से अपनी (12) वर्षीय नातिन को अपने घर बुलाया था।गुरुवार को देर शाम उसकी नातिन खेत मे शौच के लिये गयी थी।आरोप है की पहले से घात लगाये बैठा अरविंद पुत्र बुद्धिलाल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।किशोरी रोटी बिलखती घटना की जानकारी अपनी नानी को दी।जिसके बाद वृद्ध महिला ने घटना की जानकारी देने सलोन कोतवाली पहुंची।पुलिस ने वृद्ध महिला की तहरीर पर युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है।वही किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Previous articleजरुरतमन्दों की सेवा करने से सुख व शान्ति की होती है अनुभूति – प्रज्ञा सिंह
Next articleअटकलों पर लगा विराम! तबरेज वारसी नहीं लड़ेगे कोई चुनाव जन सेवा ही संकल्प हमारा-तबरेज वारसी