गरीबों को वितरित किये कंबल

156
Raebareli News : गरीबों को वितरित किये कंबल

लालगंज (रायबरेली)। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डा. बीरबल व समाज सेविका शालिनी कनौजिया ने शाहपुर गांव में दो दर्जन से अधिक गरीबों को कबंलों का वितरण किया। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शालिनी कनौजिया ने कहाकि भीषण ठंड से गरीबों को बचाने के लिये कंबल वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के किसी भी जरूरतमंद की सेवा की लिये वे सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने जल्द ही बड़ा समारोह आयोजित कर क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया। मौके पर चंद्रकेश यादव, रामभरोसे, सिद्धनाथ सैनी, संजय कुमार, विद्यावती, कमला, माया देवी, जगदेई, शंकरदेई, संकठा यादव, बद्री यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Previous articleशिवभक्तों ने पदयात्रा निकालकर किया जलाभिषेक
Next articleसपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाल दी नव वर्ष की बधाई