कलाई में राखी सजते ही बहनों की याद में नम हुई आंखें

386

रायबरेली। केंद्रीय विद्यालय रायबरेली के प्राथमिक विभाग के बच्चों ने
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को राखियां बांधकर फौजी भाइयों के साथ
रक्षाबंधन का पर्व मनाया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 46वीं वाहिनी के
रायबरेली कैम्प में आज फौजियों के लिये रक्षाबन्धन का आयोजन किया गया था।
अपने घरों से दूर रह रहे फौजी भाइयों को राखी बांधने के लिए केंद्रीय
विद्यालय के प्राथमिक कक्षा के बच्चों को कमाण्डेन्ट अभिजीत समैयार  के
द्वारा आमंत्रित किया गया था। तय समयानुसार सेना के बस द्वारा केंद्र्रीय
विद्यालय के दूरभाष नगर परिसर से विभिन्न कक्षाओं की 30 छात्राएं दो
शिक्षिकाओं सीमा तिवारी और पालिका की देखरेख में आईटीबीपी कैम्प पहुंचीं।
जिसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक आरबी शर्मा ने किया। द्वितीय पाली के
प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार भी सहयोग के लिए मौजूद रहे। कैम्प में डिप्टी
कमाण्डेन्ट दिग्विजय सिंह व शिवपाल सिंह के निर्देशन में तैयारी की गई
थी। बच्चियों ने अपने फौजी भाइयों को तिलक लगाया, राखियां बांधी और आरती
उतार कर लंबी उम्र की कामना की। जवानों ने भी नन्ही बहनों से राखियां
बंधवाकर उन्हें उपहार दिए। बच्चों का प्रतिनिधित्व अनन्या शर्मा, आकृति
तिवारी, प्रगति गुप्ता व तन्वी तिवारी आदि छात्राओं ने किया।

Previous articleडीएम ने रोका कुष्ठ निवारण अधिकारी का वेतन
Next articleशिक्षकों को दिया गया आग बुझाने का प्रशिक्षण