आरेडिका में संविधान दिवस का आयोजन

55

महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से संविधान की उद्देशिका का पाठ किया गया

लालगंज रायबरेलीभारतीय संविधान की 72वीं वषर्गांठ के अवसर पर आरेडिका में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से संविधान की “उद्देशिका” का पाठ किया गया। इसी के साथ आरेडिका महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव एवं उच्चाधिकारियों द्वारा संविधान की “उद्देशिका” का पाठ किया गया और आरेडिका के अन्य अधिकारियों और कमर्चारियों ने अपने कायर्स्थल पर ही संविधान की “उद्देशिका” का पाठ किया।महाप्रबंधक महोदय ने बताया कि भारत एक विविधताओं का देश है यहाँ दुनिया के सभी धर्म एवं संस्कृृतियों के लोग निवास करते हैं इसीलिए इसे एक उपमहाद्वीप की संज्ञा दी जाती है। इन सबको एक सूत्र में पिरोने का कार्य हमारे देश का संविधान करता है जो सभी नागरिको को समानताए स्वतंत्रता और विकास के समान अवसर प्रदान करता है।इसके अतिरिक्त प्रशासनिक भवन में भारतीय संविधान के निमार्ण में महापुरुषों द्वारा किए गये महत्वपूणर् योगदान पर चित्रप्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में आरेडिका के अधिकारियों, कमर्चारियों, महिलाओं एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया और संविधान की “उद्देशिका” एवं “मौलिक कर्तव्यों” की जानकारी के साथ-साथ संविधान निमर्ताओं के संघर्षों कार्यकुशलता और महत्वपूर्ण योगदान से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त किया।
इस अवसर पर आरेडिका के वरिष्ठ अधिकारी एवं कमर्चारी उपस्थित रहे।

सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Previous articleअमृत महोत्सव समिति के बैनर तले निकाली गई तिरंगा यात्रा
Next articleबचपन मे सिखाया गया धरा धाम सत्य हैं,जवानी में बताया गया अर्थ काम सत्य हैं:आचार्य शैलेन्द्र शुक्ल