और जब सड़क पर विवाहित, अविवाहित और महिला पुलिस आरक्षी एक दूसरे का क्यो कर रही थी पीछा

72

सलोन,रायबरेली। सलोन कस्बे में मैराथन दौड़ की एक अनोखी प्रतियोगिता जिसमें विवाहित हो या अविवाहित या फिर पुलिस विभाग में सेवाए दे रही महिला आरक्षी सभी एक साथ दौड़ी तो लोगो ने दांतो तले अंगुलिया दबा ली थी। जानकर हैरान रह जाएंगे की यह दौड़ आसान नहीं थी,क्योंकि सभी को एक साथ दौड़ना था, वो भी लगभग डेढ़ किलोमीटर तक।जोश और जुनून महिलाओं में इस कद्र हावी था की सांसद स्मृति ईरानी द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में नारी शक्ति ने जमकर पसीना बहाया है।क्षेत्रीय सांसद और घर घर में दीदी के नाम से जाने जानी वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिलाओ के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन कराया था।

विधायक अशोक कुमार कोरी ने ब्लॉक परिसर से हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिसके बाद नारी शक्तियों ने जमकर रेस लगाई।इस दौरान किसी के चप्पल टूटे,तो कोई भीड़ में धक्का मुक्की का शिकार हो गया।लगभग डेढ़ किलो मीटर के मैराथन दौड़ को नवीन कृषि मंडी के पास समापन किया गया।विधायक अशोक कोरी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के के नेतृत्व में महिलाओ का उत्थान हुआ है।और सांसद स्मृति ईरानी से देश की महिलाओ को नारी सशक्तिकरण का बल मिला है।जिसके कारण आज लगभग डेढ़ हजार महिलाओ ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर विपक्षी पार्टियों पर जोरदार तमाचा मार कर ये साबित कर दिया है की पीएम मोदी का परिवार बहुत बड़ा है।और स भी देश वासी एक साथ खड़े है।इस मौके पर कोतवाल श्याम कुमार पाल, आकाश सिंह,आदि लोग रहे मौजूद।

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

Previous articleचर्चित पंकज सिंह हत्याकांड के गवाह नीरज सिंह ने लगाया आरोपियों पर धमकाने का आरोप
Next articleगैस सिलैंडर चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे