किसान सम्मान समारोह व समरसता भोज का हुआ आयोजन

26

रायबरेली- कम्बल वितरण अभियान के तहत ऊंचाहार विधानसभा के मास्टर नगर मे सैकड़ो गरीबों,विधवाओं,दिव्यांगो व जरुरत मंदो को कम्बल वितरण,किसान सम्मान समारोह व समरसता भोज का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि गरीबों की सेवा अधिक से अधिक करनी चाहिए।ठंड के इस मौसम मे जरुरतमंदो को कम्बल देना पुण्य का कार्य है।भाजपा की सरकार मे प्रत्येक वर्ग का ध्यान दिया जा रहा है।मोदी जी प्रधान-मंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,सौभाग्य योजना आदि कई योजनाओं के माध्यम से गरीबों का विकास कर रहे हैं।योगी जी के नेतृत्व मे प्रदेश खुशहाल है।कार्यक्रम मे पांच किसानों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ने अतुल सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अतुल सिंह लगातार गरीबों की सेवा करते रह्ते हैं।अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है।मै हमेशा भाजपा की विचारधारा के अनुसार गरीबो की सेवा करता हूं,और करता रहूँगा।और हम सभी की पहली प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि सभी जरुरतमंदो की जरूरतें पूरी की जाये।कुंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व मे देश व प्रदेश का विकास हो रहा है।2022 में निश्चित ही ऊंचाहार मे भाजपा का विधायक होगा।इसके पहले मुख्य अतिथि व अतुल सिंह का आयोजक अनवर खां के नेतृत्व मे सैकड़ो मोटरसाइकिलों के साथ जोरदार स्वागत हुआ।कार्यक्रम का संचालन दीपू सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एंन0पाठक,मंडल अध्यक्ष ऊंचाहार शैलेन्द्र सिंह,मंडल अध्यक्ष रोहनिया गुड्डू यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जुनैद आलम,सुनील पान्डेय,विजय मिश्रा,आशीष गुप्ता,पप्पू मिश्रा,सत्यम साहू,गोलू अग्रहरि,विनीत कौशल,राम पाल,सुरेन्द्र,राम प्रसाद,राम दुलारी,हीरा पासी आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleपत्रकार टीम को हराकर विजेता बनी उत्तर प्रदेश शासन की टीम
Next articleश्री फाउंडेशन के द्वारा बालहेश्वर मंदिर व केलोली में कम्मल वितरण कैम्प संम्पन्न