चारागाह पर कब्ज़ा हुए अतिक्रमण पर चला तहसील प्रशासन का हंटर

110

महराजगंज रायबरेली
क्षेत्र के दसवंतपुर मजरे मऊ में चारागाह पर कब्जे की शिकायत पर नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव के नेतृत्व में तहसील प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को अतिक्रमण अभियान चलाया। टीम द्वारा आभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा की गई सरकारी जमीनो को कब्जामुक्त कराया गया।
बताते चले कि दसवंतपुर मजरे मऊ निवासी सूर्यभान सिंह पुत्र गौरी शंकर सिंह द्वारा चारागाह गाटा संख्या 872 की जमीन पर कब्जा कर दीवार निर्माण किए जाने की शिकायत के मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी सविता यादव ने नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव के नेतृत्व में राजस्व की टीम गठित कर पुलिस बल को भी साथ भेजा। मौके पर पहुंची टीम ने पैमाइश किया, पैमाइश में वहां पर धीरेंद्र सिंह उर्फ भानु सिंह पुत्र राम लखन सिंह की दीवाल बनी पायी गयी। जिसे तत्काल धीरेन्द्र सिंह को गिराने का आदेश देने पर धीरेन्द्र ने अपनी दीवाल स्वयं तोड़ ली, वहीं पैमाइस के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा भी बंजर एवं शमशान पर अवैध कब्ज़ा पाया गया जिसको शिकायतकर्ता के ना हटाने पर टीम द्वारा जेसीबी चलवा बल पूर्वक कब्ज़ा हटवाया गया। अन्य दो तीन लोगो का भी अस्थाई कब्ज़ा हटवाया गया। मामले में नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव ने बताया कि दसवंतपुर मजरे मऊ मे गाटा संख्या 872 सरकारी जमीन पर 6 लोगो के पुराने मकान बने थे। जिनपर पूर्व में ही बेदखली की कार्यवाही की जा चुकी है। इसी गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर अवैध कब्ज़ा हटवाया गया है, आगे भी पैमाइस कर कब्ज़ा पाए जाने वाले अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल रेखा सिंह, एस आई राम बदन राम, कानून गो श्रीकांत पाण्डे, शिवकण्ठ गुप्ता, लेखपाल गंभीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleजेल से छूटकर आए दुष्कर्म के आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला को उतारा मौत के घाट
Next articleजिला पंचायत व वार्ड सदस्यों का चुनाव 12 जून को