छेड़खानी का विरोध करने पर मनरेगा मजदूर को दबंगो ने लाठियों से पीटा

57

मजदूर को आई गंभीर चोटें ,हाथ पैर में हुए कई फ्रैक्चर

कार्यवाही ना होने पर मनरेगा मजदूर करेंगे हड़ताल

मिल्कीपुर- अयोध्या। थाना कोतवाली इनायतनगर अंतर्गत खजूरी मिर्जापुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मनरेगा की मजदूरी पर जा रहे मजदूर को दबंग युवक ने लाठियों से जमकर पीटा। मरणासन्न अवस्था में उसे सीएचसी मिल्कीपुर में कराया गया भर्ती। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनरेगा मजदूर के शरीर में हुए कई फ्रैक्चर।

पीड़ित मजदूर हरीराम प्रजापति पुत्र जयपाल ने आरोप लगाया कि मनबढ़ युवक पप्पू पांडे आए दिन शौच को जाते समय उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी व गलत कार्य करता था।जिसका विरोध करने के कारण दबंग युवक ने लाठी से मारपीट कर मरणासन्न करते हुए उसका हाथ पैर तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर मनरेगा मजदूरों ने मनबढ़ युवक पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है कहाकि अगर कार्यवाही ना हुई तो सभी मजदूर मनरेगा का कार्य बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे।

मनोज तिवारी रिपोर्ट

Previous articleदो परिवारों को बिखरने से बचाया रश्मि यादव ने
Next articleअवैध शस्त्र व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार