तो शनि देव जन्मोत्सव अबकी बार ऐसे मनाया जाएगा

70

प्रतापगढ़-शनिदेव जन्मोत्सव पर शनि भक्तों को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रतापगढ़, कुसफरा के ऐतिहासिक शनिदेव मंदिर में प्रतिवर्ष शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता रहा है, इस बार 22 मई को शनि देव भगवान की जयंती है। न्याय के देवता शनि देव का जन्मोत्सव इस बार लाक डाउन के चलते धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा। मंदिर के महंत परमा महाराज ने बताया कि वह स्वयं भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना करेंगे तथा उन्हें भोग प्रसाद अर्पित करके उनसे प्रार्थना करेंगे कि इस महामारी से भगवान शनि देव सृष्टि की रक्षा करें। महंत परमा महाराज ने भक्तों से अपील की है कि वह घर पर ही रहकर भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करें। उन्होंने यह भी अपील की है कि लाक डाउन की गाइडलाइन लोगों के रक्षा के लिए बनाई गई है, इसका पालन जरूरी है। महंत के अनुसार ग्रहों के नक्षत्र एवं पंचांग के अनुसार जून के बीतते बीतते भारत पर आया हुआ यह संकट कमजोर पड़ने लगेगा। महंत परमा महाराज ने मंदिर से जुड़े हुए शनिदेव के सभी भक्तों को शनि देव के जन्मोत्सव के 1 दिन पूर्व ही सुख समृद्धि वैभव एवं स्वास्थ्य के साथ निरोगी काया के लिए शनि देव से प्रार्थना करते हुए शुभ आशीर्वाद भी दिया है।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

Previous articleऔऱ जब उपजिलाधिकारी जाँच करने पहुँच गए यहाँ
Next articleनदी में मछली पकड़ने गए लड़के की डूबने से हुई मौत