भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक छवि को देखकर श्रोता खुशी से झूमने लगे

56

बीकापुर/ अयोध्या

ग्राम सभा रुरुखास के पूरे जैलालमिश्र गाँव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन विरौली झाम अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पंडित जय प्रकाश तिवारी (अनुरागी) जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। कथा के आयोजक शैलेन्द्र मिश्रा पूर्व भारतीय नौसेना, आदित्य मिश्रा भारतीय नौसेना, समीक्षा अधिकारी उच्च न्यायालय इलाहाबाद सत्येंद्र मिश्रा के यहां आयोजित संगीतमय भागवत कथा के दौरान चौथे दिन ध्रुव वन गमन, जड़ भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन, सूर्य चंद्र वंश वर्णन के अंतर्गत रामावतार, प्रधान कथा भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का सुंदर झांकी छोटे छोटे बच्चों द्वारा निकाली गई। भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक छवि देखकर श्रोता भावविभोर हो गए और ख़ुशी से नाचने लगे। जिसके यजमान मुख्य रूप से श्रीमती शिवलली मिश्रा पत्नी भगवत कुमार मिश्रा पूर्व गार्ड उत्तर रेलवे रहे। स्वागतकर्ता अमरेंद्र मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, शिवेंदर मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, कीर्ति मिश्रा, रितु मिश्रा, नीलम मिश्रा सहायक अध्यापक, आस्था मिश्रा, कविता मिश्रा, रीमा मिश्रा, अभीष्ट मिश्रा, अतुल्य मिश्रा, वैभवी मिश्रा, समृद्धि मिश्रा, मन मिश्रा सहित सैंकड़ों श्रोतागण शामिल रहे

मनोज कुमार तिवारी रिपोर्ट

Previous articleरेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के संबंध में चेयरमैन ने जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा
Next articleलआशा ट्रस्ट ने करसड़ा मुसहर बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया