भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र मोन पर बूथ सत्यापन कार्य हेतु बैठक की गई

36

महराजगंज रायबरेली
2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र मोन पर बूथ सत्यापन कार्य हेतु बैठक की गई ।
बताते चलें कि ग्राम सभा मोन मे स्थित शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल नेताओ द्वारा 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक प्रभात साहू व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने बैठक कर बूथ समिति को मजबूत रूप से बनाने व 2022 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल नेताओ सहित शक्ति केंद्र संयोजक चंद्रभान सिंह, राजेश कुमार गुप्ता ,कल्पेश कुमार ,सुरेंद्र बहादुर सिंह, दुर्गेश नंदन, उमाशंकर अवस्थी,वंदना सिंह, दिनेश कुमार मौर्य व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleहत्या में शामिल फरार 2 अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल
Next articleपुलिस मे नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला युवक चल रहा फरार, पीड़ित काट रहा अधिकारियों के चक्कर