वाणी सम्मान 2021 से सम्मानित किए गए राष्ट्रीय कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय

24

अयोध्या:
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील की ग्राम पंचायत पुहपी के निवासी श्री जमुना प्रसाद उपाध्याय को वाणी सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।श्री जमुना प्रसाद उपाध्याय साहित्य के क्षेत्र में एक अमिट छाप छोड़ी है जिले के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम ऊंचा किया है। श्री उपाध्याय भारत के कोने कोने में ही नहीं वरन ब्रिटेन में भी काव्य पाठ कर चुके हैं। मेरठ के एसजेएम गार्डन हाल में आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मेरठ जोन के आईजी श्री प्रवीण कुमार राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल और महाकवि हरिओम पवार द्वारा वाणी सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के अवसर पर अनिल उपाध्याय ,विजय उपाध्याय गुन्नू, प्रेम नाथ तिवारी ,परमेश पांडे ,रवि तिवारी, संतोष उपाध्याय , रामचरण निषाद चंद्रभान सिंह ,गोमती प्रसाद तिवारी व सतेंद्र उपाध्याय ने खुशी जाहिर की है।

मनोज तिवारी रिपोर्ट

Previous articleआधा दर्जन लोगों पर जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
Next articleबीकापुर तहसील सभागार में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस