साथ जियेंगे साथ मरेंगे ,पति पत्नी का रिश्ता हुआ अमर

65

बीकापुर /अयोध्या

फिल्मी गानें की उक्त लाइनें बुधवार की शाम एक बुजुर्ग दंपति ने उस समय सच साबित कर दिया जब दोनों (पति/पत्नी) महज चंद मिनटों के अंतराल पर ही एक साथ स्वर्गवासी हो गये।
इसे महज संयोग कहें या पति पत्नी का अटूट संबंध
बुधवार की शाम बीकापुर तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा लक्ष्मणपुरग्रंट के मजरे उत्तरपारा में एक ऐसी घटना घटी जिसे महज संयोग कहा जाए या पति पत्नी का अटूट प्रेम संबंध। बुधवार को उक्त गांव निवासी राममूरत दूबे की 85 वर्षीय पत्नी रामदुलारी देवी की बुधवार की शाम 5ः35 पर मृत्यु हो गई। जिसकी दुखद सूचना अपनों के पास पहुंची भी नहीं थी कि महज 5 मिनट के अंतराल पर ही 95 वर्षीय पति राम मूरत दुबे पुत्र राम मनोहर दुबे भी स्वर्गवासी हो गये।
जिसकी सूचना मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में घटना चर्चा का विषय बन गई।
इस घटना की खबर जिसे भी मिली उस व्यक्ति के मुंह से यही निकला कि यह बुजुर्ग दंपत्ति बहुत ही सौभाग्यशाली था। जो पूरे जीवन साथ निभा कर अंत में गाने की इस लाइन को भी सच साबित कर दिया।
साथ जियेंगे साथ मरेंगे खा के कसम कहते हैं।।
स्वर्गवासी बुजुर्ग दंपत्ति का अंतिम संस्कार गुरुवार को एक ही चिता पर एक साथ किया गया।

मनोज कुमार मौर्य रिपोर्ट

Previous articleपूर्व विधायक हुए इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी पहले 5 साल की सजा अब बिधानसभा की सदस्यता भी रद्द
Next articleअयोध्या से लखनऊ जा रही कार का टायर फटा, चार घायलचालक गम्भीर जिला अस्पताल रेफर