अर्थ फाउंडेशन द्वारा आयोजित “वृक्षों की कहानी – साफ़ हवा, साफ़ पानी“ कार्यक्रम हुआ आयोजन

89

यूपी डेस्कअर्थ फाउंडेशन (अर्थइम्पैक्ट डिजिटल लोन्स की सहायक संस्था) द्वारा उत्तर प्रदेश के रायबरेली और माड़ियाओं (लखनऊ) में दिनांक 9 जुलाई, 2021 को मोहना, रुदाई, चुरुवा तथा जरोला ग्रामो में वृक्षारोपण और स्वछता बनाने हेतु “वृक्षों की कहानी – साफ़ हवा, साफ़ पानी“ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रौशनी त्रिवेदी (प्रधान, चुरवा), निर्मला यादव (प्रधान, जरौला), प्रधानाध्यपिका श्री आशुतोष और सुनीता देवी द्वारा प्रत्येक ग्राम के निर्धन परिवारों को अपने घर आँगन में लगाने हेतु आम, आमला, अमरुद, सैंजन, जामुन के वृक्ष दिए गए, साथ ही प्राथमिक विद्यालय परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा रायबरेली और लखनऊ के इन 4 गावों में 500 वृक्ष लगवाए गए।
अर्थ एक सामाजिक वित्तीय कंपनी है, जो छोटे एवं लघुव्यापारियों – कृषि, डेरी, रिटेल इत्यादि के लिए ऋण तथा आजीविका सेवाएं प्रदान कर उन्हें वित्तीय मुख्यधारा से जोड़ती है। अर्थ द्वारा चलाई गयी वित्तीय एवं आजीविका योजनाओ मे अर्थ वृद्धि (लघु – व्यापारियों के लिए ऋण सेवा), अर्थ कल्पतरु (महिलाओ के लिए सरकारी योजनाओ की जानकारी), अर्थ स्वस्थ पोषण वाटिका (ज़रूरतमंद परिवारों के लिए पौष्टिक आहार तक पहुंच प्रदान करने के लिए घर के आँगन मे बनी पोषण वाटिका) एवं अर्थ स्वाभिमान (पंजीकृत वेंडर्स के लिए PM स्वनिधि योजना की सुविधा) शामिल है।
अर्थ संस्था के वरिष्ठ सलाहकार श्री अनूप पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि, “जो ग्राम स्वच्छ है, वहां के ग्रामवासी स्वस्थ हैं। और स्वस्थ ग्रामवासी ही विकास के पथ पर उन्नति कर सकते हैं। स्वच्छता आस-पास की साफ़- सफाई से और स्वच्छ हवा आस-पास लगे पेड़-पौधों से मिलती है। इसलिए बहुत जरुरी है कि हम अपने आस-पास स्वछता रखे और वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं।“
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण और साफ़-सफाई के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में बच्चो के लिए पर्यावरण पर चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता तथा निर्धन परिवारों के घर आँगन में फलदार पौधों के रोपण का आयोजन किया गया। कार्यकर्म में कोरोना महामारी से बचाव के उपाय पर सभी ग्राम वासीओ को विस्तार से समझाया गया। चित्रकला प्रतियोगिता बच्चो को घरो में ही ड्राइंग किट प्रदान कर आयोजित की गयी. इसके साथ ही, ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए “ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय ज्ञान का होना आवश्यक है” पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आ आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अंत में कला और वाद – विवाद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों और महिलाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यकर्म में ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रधानयापक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उपास्थि रहकर महिलाओ का उत्साहवर्धन किया।अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleऔर जब नकली क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बनकर व्यापारी के घर घुसी दो महिलाएं, पुलिस ने दबोचा
Next articleनमांकन स्थल पर पहुंच कर लोगो को दी सख्त हिदायत,उपद्रियो के मनसूबे को किया नाकाम:डा बीनू सिंह