सर्वाधिक मछली उत्पादन के लिए डीएम,सीडीओ व मुख्य मत्स्य पालन अधिकारी ने किया सम्मानित

21

भेलसर(अयोध्या)जिले के कृषि विज्ञान केंद्र डाभा सेमर में चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर आयोजित किसान मेले में सर्वाधिक मछली उत्पादन करने वाले रुदौली निवासी युवक रजनीश कश्यप को जिलाधिकारी नीतीश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव व मुख्य मत्स्य पालन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया है।रजनीश को यह सम्मान मिलने से रुदौली नगर के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

बता दें कि रुदौली निवासी रजनीश कश्यप वरिष्ठ अधिवक्ता गया शंकर निषाद के पुत्र है जो उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ के डायरेक्टर हैं और मत्स्य पालन का काम करते हैं।बृहस्पतिवार को जिले के कृषि विज्ञान केंद्र डाभा सेमर में आयोजित किसान मेले में मत्स्य पालन करने वाले कुल 52 किसानों को सम्मानित किया गया जिसमें 1 हेक्टेयर में सर्वाधिक 42 कुंतल मछली का उत्पादन करने वाले रुदौली निवासी रजनीश कश्यप को आला अधिकारियों द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।रजनीश को यह सम्मान प्राप्त होने पर रुदौली नगरवासियों सहित जिले के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

मनोज कुमार तिवारी रिपोर्ट

Previous articleजमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग घायल
Next articleनाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन का आवास का घेराव किया