बाल दिवस पर स्कूल में लगा बच्चों का मेला

26

तिलोई (अमेठी)। क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न स्कूलो मे हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस का पावन पर्व मनाया गया। क्षेत्र के श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन शेखनगाँव जूनियर हाई स्कूल मे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप मे बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या निशा यादव के निर्देशन पर माया, लक्ष्मी की अगुवाई मे भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मोत्सव जो बाल दिवस के रूप मे मनाया गया।पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण निशा यादव, माया, लक्ष्मी,निहा,मोजीम खान निशान्त त्रिपाठी के किया।उसके बाद बाल मेला का आयोजन किया गया। बच्चो द्वारा लगाया गया मेला आकर्षण का केंद्र बना गया। मोजीम खान ने बच्चो को संबोधित करते हुए उनके जीवन,शिक्षा सहित राजनीति के उद्देश को बच्चो को बताया।इस मौके पर उम्मे रूमान खान,आशा यादव,रिंकी,काव्या,अंजलि,एहतिशाम,आशिफ,अरशद,कुलदीप,सहित सैकड़ो बच्चे व शिक्षक उपस्थित रहे।

मोजीम खान

Previous articleबाल संरक्षण गृह केन्द्र में हुई मारपीट के मामले में लखनऊ से ये अधिकारी आएंगे जांच करने
Next articleदूल्हे की शादी में अगर न लगे सरकारी राहू, तो ये नियम पढ़ ले वरना राहू दूल्हे राजा के परिजन को लेकर उनके घर की जगह ले जाएंगे जेल