साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार ,12 चोरी की गायब साइकिले भी बरामद

49

अयोध्या:-

शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयपाल सिंह के निर्देशन तथा श्री पलाश बंसल सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर अयोध्या के कुशल पर्यवेक्षण में सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना को0नगर जनपद अयोध्या के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा दिनांक 16.07.2021 को साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार कर चोरी की 12 साइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

उल्लेखनीय हैं कि शहर अयोध्या में साइकिल चोरी की घटनायें अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगणों द्वारा सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेत्तृव में उ0नि0 राम प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी नवीनमण्डी, उ0नि0 सुनील कुमार चौकी प्रभारी रिकाबगंज, हे0 का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज ,का0 विश्व दीपक तिवारी, का0 रौनक सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या की टीम गठित की गई थी। टीम के सदस्यो द्वारा दिनांक 16.07.2021 को अभियुक्त 1. कुन्दन उर्फ चन्दन पुत्र शंकर 2.आकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासीगण दिवान का पुरवा ऊसरू थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को रायबरेली रोड प्रकाश लाल के निकट गिरफ्तार कर चोरी के 12 अदद साइकिल बरामदगी की गयी हैं। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 453/2021 धारा 379/411 भादवि0 एवं मु0अ0सं0 454 / 21 धारा 41/411/414 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या मे पजीकृत होकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः

01. कुन्दन उर्फ चन्दन पुत्र शंकर निवासी दिवान का पुरवा ऊसरू थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या

02. आकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासीगण दिवान का पुरवा ऊसरू थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या

*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी कर्मचारीगण का नामः*

1. श्री सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।

2. उ0नि0 श्री राम प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी नवीनमण्डी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या

3. उ0नि0 सुनील कुमार चौकी प्रभारी रिकाबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या

4. हे0 का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या

5. का0 विश्व दीपक तिवारी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या

6. का0 रौनक सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या।

मनोज तिवारी रिपोर्ट

Previous articleप्रेस क्लब के सचिव त्रियुग नरायन तिवारी के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
Next articleमिशन 2022 को लेकर अयोध्या पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संजय निषाद